पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव मंगलवार को कुछ कम हुआ है। चौबीस घंटे में जिले के चौबीस संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं, चार नए संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
मंगलवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी पुरुष हैं और अपने कार्य स्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक रेलवे का गार्ड, एक किसान, एक प्राईवेट जॉब कर्मी और एक मजदूर है। संक्रमितों में एक सकलडीहा, एक बरहनी और दो पीडीडीयू नगर के रहवासी हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में मंगलवार को कोविड जॉच के लिए 569 नमूने संग्रहित एकत्र किए गए। दूसरी तरफ आज 24 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ्य हुए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3761 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 133 है जबकि 3584 संक्रमित स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 44 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।