फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़ टीवी व जेवरात उड़़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लखमीपुर स्थित सांईधाम कालोनी में बंद पड़े मकान का ताला तोड़ चोरों ने टीवी समेत लगभग एक लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ दिया। बुधवार की दोपहर घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने इसकी लिखित तहरीर मुगलसराय कोतवाली में दी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लखमीपुर सांईधाम कालोनी निवासी राहुल निगम प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग एक माह पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई थी जिसके चलते वह घर पर अकेले रहता है। मंगलवार की दोपहर घर में ताला बंद कर वह किसी कार्य से कहीं चला गया। गेट पर ताला लटका देख चोरों ने उसे तोड़ दिया और घर में प्रवेश कर गए। इस दौरान घर में रखे बड़े टीवी व पलंग में बने दराज में रखे सोने का एक जोड़ी कान का झुमका व चेन लगभग तीन हजार नगदी सहित एक लाख के गहने पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की दोपहर पड़ोसी ने राहुल के घर के गेट का टूटा हुआ ताला देख इसकी सूचना उसे दी। पीड़ित ने बताया कि घर आने पर देखा मुख्य गेट व कमरे का ताला टूूटा हुआ है वहीं घर में रखा टीवी व जेवर गायब हैं। बताया कि इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एनएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें