पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह हावड़ा से गांधीधाम जा रही अप गर्बा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सीट के लिए लोको पायलट और टीटीई के बीच विवाद हो गया। बाद में आरपीएफ और जीआरपी के लोगों द्वारा समझाने पर दोनों पक्ष शांत हुए।
गर्बा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में पीडीडीयू नगर का लोको पायलट परिवार के साथ सवार हो गया था। यात्रियों की शिकायत पर टीटीई ने लोको पायलट से सीट खाली करने के लिए कहा। इस मसले पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। ट्रेन सुबह साढ़े आठ बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या सात पहुंची। इस बीच सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोको पायलट पहुंच गए। उधर, टीटीई भी पहुंच गए। विवाद ज्यादा बढ़ता, इससे पहले ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कराया।