फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मांगों को पूरा करवाने के लिए पंचायत सहायकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को पत्रक सौंपते पंचायत सहायक। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को पंचायत सहायक कल्याण समिति के नेतृत्व में जिलेभर के पंचायत सहायकों ने प्रदर्शन किया। सरजू पांडेय पार्क से जुलूस निकालकर पंचायत सहायकों ने कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को सौंपा। डीएम ने उनकी मांगों पर शासन स्तर पर विचार कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष भीम प्रजापति ने कहा कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रतिमाह केवल छह हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने मांग की कि पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित कुशल मजदूरों के न्यूनतम वेतन के बराबर किया जाए। इसके अलावा अनुबंध व्यवस्था समाप्त कर सेवा स्थायी की जाए तथा विवाह के बाद महिला पंचायत सहायकों के स्थानांतरण एवं समायोजन की नीति लागू की जाए। ज्ञापन में पंचायत सहायकों और उनके परिवार को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने तथा ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती में पंचायत सहायकों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

अगस्त तक मांगे नहीं मानी तो 15 सितंबर से कार्य बहिष्कार
पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 15 सितंबर से प्रदेशभर के पंचायत सहायक कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में नीलम सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, रोहित राव, अभिषेक सिंह, जनमेजय चौरसिया समेत बड़ी संख्या में पंचायत सहायक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें