भभुआ थाना अंतर्गत बेतरी गांव के समीप मुंडेश्वरी गेट के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस घटना के बाद बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हों गया। जिसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक चैनपुर की तरफ से बाइक पर सवार होकर दो लोग आ रहे थे। भभुआ की तरफ से एक ट्रक चैनपुर की तरफ जा रही थी। जो सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकलीl घटना के बाद एक की मौत मौके पर ही हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हों गया। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मृतक और घायल की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।