फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बुआ और भतीजा में हुआ प्यार, मुगलसराय कोतवाली में हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली के भिसौड़ी गांव में बुआ और भतीजे में प्रेम हो गया। बात बढ़ी तो रविवार को दोनों ने मुगलसराय कोतवाली मेंं गुहार लगाई। इसके बाद कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई। इस शादी की इलाके में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

शिवाला पुलिस चौकी के भिसौड़ी गांव निवासी राहुल पटेल मजदूरी का काम करता है। वह अपने घर से दो सौ मीटर दूर अपने ही गांव के ही रिश्ते मे दादा लगने वाले मोती पटेल की बेटी सोनी पटेल से मिलने जुलने लगा। दोनों के प्रेम की चर्चा शुरू हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो दोनों पर शादी करने का दबाव तेज हो गया। वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी शुरू कर दिए। एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से भाग निकले। लड़की की मां ने पुलिस को लिखित नामजद तहरीर दी। पुलिस लड़के को उसके घर से पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ करने लगी। पूछताछ में लड़के ने ही मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बरामद कराया। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके बाद राहुल और सोनी के परिजन शादी के लिए तैयार हुए। पुलिस ने कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की की बरामदगी पर दोनों पक्ष थाने आए थे। दोनों के परिवारों में आपसी सहमति बनने के बाद थाना परिसर के मंदिर में शादी करने के बाद परिजन घर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें