फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबल जलालपुर मोड़ पर शुक्रवार की सुबह ट्रक सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होेने के कारण स्थानीय अस्पताल से उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा गया। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही निवासी प्रदीप मौर्य (30) अपनी ससुराल धानापुर के अटौली ससुराल से सुबह नौ बजे पत्नी सरोज (27) और पुत्र आदर्श मौर्य (5) को लेकर कमालपुर की ओर जा रहे थे। सबल जलालपुर मोड़ पर धीना की ओर जा रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार तीनों सड़क पर गिर गए। सूचना पाकर पहुंचे थाने के उपनिरीक्षक हरीनाथ यादव ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पेड़ में लगी आग, मशक्कत के बाद बुझी
पीडीडीयू नगर। कमालपुर क्षेत्र बभनियांव थाना गांव में सकलडीहा अमडा मार्ग पर स्थित सूखे पेड़ में शरारती तत्वों ने शुक्रवार की दोपहर आग लगा दी। आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की काफी कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें