फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मृत मजदूर का नाम मस्टररोल में चढ़ा, उपस्थिति भी हो रही दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया विकास खंड के अंतर्गत महादेवपुर ग्राम पंचायत में मृत मजदूर का नाम मस्टर रोल में दर्ज है। उसकी उपस्थिति भी दर्ज की जा रही है। जबकि मजदूर की दो वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मामला उजागर होने पर अधिकारी दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


मनरेगा के तहत महादेव ग्राम पंचायत में हो रहे कार्य में मृतक मजदूर शारदा का नाम मस्टर रोल में दर्ज है। कार्य में उसकी उपस्थिति दर्ज हो रही है। आठ जून को हुए मनरेगा कार्य में मृतक की उपस्थिति कर दर्ज की गई। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि मस्टररोल में मृतक शारदा के नाम के नीचे रेखांकित कर चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद महिला मेठ ने मौके पर उपस्थिति दर्ज कर दी है। वहीं ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर मनरेगा रंजीत जायसवाल व खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच कराकर जो भी दोषी होगा विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें