नियमताबाद। विकासखण्ड के सिंघीताली में बुधवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों व दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें सिंघीताली रेलवे फाटक को स्थाई रूप से बंद कर दिए जाने से हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा कि रेल विभाग ने बिना सूचना व वैकल्पिक व्यवस्था किए ही रेलवे फाटक को बंद कर दिया। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव का आवागमन बंद हो गया है। साथ ही दर्जनों दुकानदारों की छोटी बड़ी दुकान है। फाटक बंद होने के कारण इनके सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। कहा कि फाटक बंद होने से क्षेत्रीय किसानों की खेती बाधित हो रही है। कहा कि फाटक खुलवाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक, रेलवे प्रबंधक व जिलाधिकारी को अवगत कराने बावजूद अभी तक फाटक नहीं खोला गया। निर्णय लिया कि जल्द ही प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। इस मौके पर श्रीराम चरण शर्मा, आस मोहम्मद, अवधेश कुमार सिंह, लालजी, अनिल राय, विनोद गुप्ता, चंदन शर्मा, शिवम पटेल, राहुल सिंह, मायाराम पटेल मौजूद रहे।