फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं बना रेलवे ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। क्षेत्र के भैसउर गांव के सामने रेल रूट पर रेल राज्य मंत्री के आवश्वासन के बाद भी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण नहीं किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर बने इस क्रासिंग को तीन वर्ष पहले ही बंद कर दिया गया है। ऐेसे में गांव वालों को अपने खेत पर जाने के लिए दस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भैसउर गांव के बीच से रेलवे लाइन गुजरी हुई है। गांव के लोग पूर्व में रेलवे लाइन पार कर खेतों तक जाते रहे हैं। तीन वर्ष पहले अचानक रेलवे ने रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ खंभे गाड़ कर क्रासिंग को बंद कर दिया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। इस पर जल्द ही यहां ओवरब्रिज बनाने का आश्वासन दिया गया। दो वर्ष पहले धीना रेलवे स्टेशन पर फूटओवर ब्रिज का शिलान्यास करने आए तत्कालीन रेल राज्य मंत्री तो मनोज सिन्हा ने भैसउर में ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की। इसके कुछ दिन बाद इंजीनियरों की टीम ने इसका सर्वे भी किया और नक्शा तैयार किया लेकिन उसके बाद आज तक कुछ नहीं हुआ। आज भी गांव के लोग पांच सौ मीटर की दूरी तय करने के लिए दस किलोमीटर लंबा चक्कर काट रहे हैं। ग्राम प्रधान धनंजय उपाध्याय ने कहा कि ओवरब्रिज न होने से गांव वालों को दिक्कत हो रही है। ओम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि काफी पहले यहां गेट लगा हुआ था परंतु बाद में हटा दिया गया। ऐसे में बाइक सवार तो जान हथेली पर रख कर रेलवे लाइन पार कर जाते है लेकिन ट्रैक्टर चालकों को दिक्कत होती है। जीउत साव ने कहा कि इस सरकार से काफी उम्मीद थी लेकिन अब निराशा हो रही है। इसी गांव के शुभान अली ने कहा कि गांव तक साधन न आप आने से इस युग में भी मरीजों को चारपाई पर लादकर रेलवे लाइन पार कराना पड़ता है जबकि दोनों तरफ पक्की सड़क है। वाहनों के न आने से मकान बनवाने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें