फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत,नृत्य और संगीत की बही त्रिवेणी

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में गिद्दा नृत्य करती एसआरबीएस की छात्राएं। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जिला युवा उत्सव का आयोजन शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार हुआ। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम की शुरूआत जिला विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी अली ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि कलाकार एवं कला का अद्भुत सामंजस्य कला ही जीवन है। जीवन के सूत्र एवं सुगम बनाने में कला का अपना महत्व है ।कलाकार अनुभूतियों से भरा होता है ।बस उसमें निखार की आवश्यकता होती है। इसके पूर्व कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहा। एसआरबीएस की छात्राओं ने गिद्दा नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकगीत आकाश व साथी विकास खंड सकलडीहा प्रथम, अमर ज्योति केंद्र सकलडीहा द्वितीय रहा। शास्त्री गायन में कुणाल वर्मा विजेता प्रतिभा मिश्रा उपविजेता रहीं। तबला वादन में सतीश कुमार मिश्र विजेता और सारंग उपविजेता रहे। एकांकी में अमर ज्योति सेवा केंद्र खंडेरा विजेता युवक मंगल दल संगति उपविजेता रहा। इस दौरान काशीनाथ यादव वासुदेव सिंह ज्ञान प्रकाश दिशा बेताल राहुल वर्मा अनीश सिंह राजन कुमार यादव रजनीश कुमार पांडे सुनील कुमार इंद्र देव भारती परमानंद तिवारी कृष्णानंद सिंह अभिनव कुमार गौतम रहे। संचालन मदनलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें