उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन रविवार को नगर की सिंचाई विभाग कालोनी परिसर में हुआ।
इस
दौरान चुनाव अधिकारी शकील अहमद की देखरेख में जिला इकाई के सभी पदों के
लिए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें त्रिवेणी प्रसाद केा जिलाध्यक्ष,
श्यामलाल का कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
इसी
तरह शमीम खां वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फिरोज गांधी, उपेंद्र दुबे, सारनाथ सिंह,
कमला सिंह पटेल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अंगद यादव जिला मंत्री, रामप्रसाद
शर्मा, श्यामवरण, बुल्लु यादव, कमलेश यादव संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए।
शिवकुमार सिंह कोषाध्यक्ष, लालबहादुर आडिटर, बाबूलाल, यशवंत सिंह,
रामआश्रय, विश्वनाथ व रामसागर संगठन मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए। सभी
पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित
पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने दैनिक
वेतनभोगी कर्मचारियों के विनियमितीकरण की मांग की। कहा कि प्रदेश सरकार ने
सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पे ग्रेड बढ़ाकर 1900 रुपया कर
दिया है।
इसके तर्ज पर सरकार को हर जगह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पे
ग्रेड बढ़ाकर इसके बराबर करना चाहिए। चेताया कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं
दिया गया, तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और जिलाधिकारी को ज्ञापन
सौंपा जाएगा। इसके बाद भी सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाती है तो
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने चेताया कि यदि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो संगठन आर-पार की
लड़ाई लड़ेगा। अधिवेशन में अशोक कुमार सिंह, अंगद यादव, सारनाथ सिंह, कमला
सिंह, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।