फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 22 Oct 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद स्मृति दिवस पर आरपीएफ के सीएंडटी पोस्ट में बुधवार की सुबह आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य की बलिवेदी पर शहीद होने वाले जवानों को याद किया गया।
विज्ञापन


वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त की देखरेख में जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
21अक्तूबर 1959 को लद्दाख के समीप चीन द्वारा हुए हमले में  सीआरपीएफ के दस जवान शहीद हो गए थे। इन्हीं शहीदों की याद में देश के सभी सुरक्षा बलों द्वारा ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों को याद किया जाता है।
विज्ञापन


 इसी के  तहत नगर के रेलवे स्थित सीएनटी बैरक में आरपीएफ जवानों द्वारा देश में एक  वर्ष के भीतर शहीद हुए आरपीएफ जवानों को याद किया गया ।

इसमें सबसे पहले शहीद पुस्तिका को सम्मान पूर्वक रखा गया । 

इस दौरान सीनियर डीएससी रमेश चंद्र  ने शहीदों के नामों को पढ़कर सुनाया। साथ ही वहां मौजूद जवानों को जरूरत पड़ने पर  देश  के प्रति शहीद होने के लिए आह्वान किया ।
विज्ञापन



इसके बाद शहीद  पुस्तिका पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी ।

अंत में जवानों ने  गतात्मा जी शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा । इसके बाद इसमें शामिल सभी आरपीएफ जवान ड्यूटी पर गए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें