सचित्र-15धानापुर। अमर शहीद कुलदीप फाउंडेशन की ओर से शनिवार की सुबह पुराचेता दुबे (मिश्रपुरा) स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह की मौजूदगी में बलिदानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर बलिदानी द्वार का लोकार्पण किया गया।
भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के किसी भी बलिदानी के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। परिजनों की ओर से जो भी निर्देश मिलेगा। उसका पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर शहीद कुलदीप के नाम से गांव के मुख्य द्वार का निर्माण कराया गया, जिसका आज लोकार्पण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, अंजनी सिंह, आशुतोष सिंह मिंटू, रामजी कुशवाहा, राणा सिंह नेगुरा, रामजन्म यादव, गोपाल बिंद, राजेश यादव, सुजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।