फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण मंगलवार की देर शाम तक बिलारीडीह बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति सामान्य नहीं की जा सकी। सोमवार की शाम आंधी के चलते 33 केवी हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से दो खंभे गिर गए। इस घटना के कारण 50 गांव की बिजली आपूर्ति मंगलवार की शाम से ठप रही।
विज्ञापन

इससे जलनिगम से पानी आपूर्ति बंद हो गई। वहीं पूरी रात अंधेरे में रहे। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। 24 घंटे बीत गए हैं पर अभी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
एसडीओ अमर सिंह ने कहा कि सोमवार की शाम अचानक आंधी आने से तहसील के पीछे 33 हजार की मेन आपूर्ति लाइन पर पेड़ गिरने से दो खंभे और तार गिर गए है। जिन्हें ठीक करने का कार्य हो रहा है। कमर भर पानी है, जहां पोल गिर गया है।
विज्ञापन

बिजलीकर्मी जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने से नियामताबाद व गोधना गांव में स्थित जल निगम की पानी टंकी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मशीन न चलने से पानी आपूर्ति बंद हो गई।
इससे नियामताबाद के साथ सरने, लाखापुर, रामपुर, मड़ई पर, सिरसी, पांडेयपुर आदि गांवों में पानी आपूर्ति होती है। वहीं गोधना गांव स्थित जल निगम की टंकी से गोधना, मनोहरपुर, कांशीराम आवास आदि जगहों पर पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें