फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्लॉक कार्यालय पर गिरा पेड़, बचे कर्मचारी

विज्ञापन
शहाबगंज ब्लाक परिसर में गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
शहाबगंज। विकास खंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को बारिश के बाद तेज हवा के झोंके से गलगल का विशाल पेड़ उखड़कर भवन पर जा गिरा। इस दौरान भवन में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। तेज आवाज सुनकर ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

जिस भवन पर पेड़ गिरा, उसमें ब्लॉक प्रमुख का कार्यालय, एपीओ कार्यालय और तकनीकी सहायकों के कक्ष संचालित होते हैं। पेड़ गिरने से भवन को क्षति पहुंची है। कार्यालयों में रखे सामान के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। हालांकि, घटना में किसी कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कर्मचारियों के अनुसार, गलगल का पेड़ काफी पुराना और विशाल था। लगातार बारिश के कारण मिट्टी में नमी बढ़ गई थी। मंगलवार को तेज हवा चलने पर पेड़ अचानक जड़ से उखड़ गया और भवन पर जा गिरा। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। कर्मचारियों ने जल्द पेड़ हटाकर कार्यालयों में कामकाज सामान्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही परिसर में मौजूद पुराने और जर्जर पेड़ों का निरीक्षण कर सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई कराने की मांग की।
बीडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि पेड़ काफी पुराना और जर्जर था। पेड़ गिरने से प्रमुख कक्ष के भवन को क्षति पहुंची है। पेड़ हटाने और नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें