फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
सोनू यादव, (फाइलफोटो), संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नौगढ़। थाना क्षेत्र के मझगावा- हरियाबांध मार्ग पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर के बोनट के नीचे दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोझ निवासी सोनू यादव (23) पुत्र रामकृत यादव सोमवार को सुबह खेत की जुताई करने के बाद दोपहर लगभग 12 बजे वापस अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह ट्रैक्टर लेकर कुम्हार बस्ती के पास पहुंचा कि तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। जिसके नीचे सोनू यादव दब गया। तेज आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग जुट गए । काफी प्रयास के बाद जब उसे बोनट के नीचे से खींचकर बाहर निकाला गया तब तक सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी राजेश सरोज बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। सोनू यादव की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। दरअसल सोनू अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था। पिछले साल जून महीने में नौगढ़ थाना क्षेत्र के नरकटी गांव में भरत यादव की पुत्री सोनम के साथ उसकी शादी हुई थी। वहीं 13 दिसंबर को उसका गवना हुआ था। पति की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी बेहाश हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें