फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सालों से नहीं हुआ एक भी ऑपरेशन

विज्ञापन
नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करोड़ों रुपये की लागत से बने वातानुकूलित ऑपरेशन थियेटर में पिछले 12 वर्षों में एक भी ऑपरेशन नहीं हो सका है। जबसे सीएचसी बना है तब से एनेस्थीसिया का विशेषज्ञ की तैनाती भी नहीं की गई। ऐसे में ओटी और उसमे लगीं आधुनिक मशीनें शो-पीस बनकर रह गईं हैं। वनांचल की करीब एक लाख की आबादी इस सीएचसी पर निर्भर है। महिला चिकित्सक न होने से महिलाओं को रेफर किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से 60-70 किमी पर नौगढ़ बसा हुआ है। इतनी दूरी होने की वजह से खासकर महिलाओं को प्रसव के समय इमरजेंसी में इलाज नहीं हो पाता। लोगों की समस्याओं को देखते हुए सीएचसी में 2008 में करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक और वातानुकूलित ऑपरेशन थियेटर बनाया गया। जिसमें आधुनिक मशीने भी लगाई गईं पर आज तक एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी। जिसके चलते 12 वर्षों में ओटी में एक भी ऑपरेशन नहीं हुुआ। विशेष अवसरों पर सिर्फ नसबंदी के लिए सर्जन बुलाए जाते हैं। सीएचसी पर प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं की स्थित गंभीर होते ही उन्हें रेफर कर दिया जाता है। डीएम संजीव सिंह के प्रयास से अभी हाल ही में शासन से एक महिला चिकित्सक रश्मि सिंह की तैनाती की गई है, जो ज्वाइन करने के बाद से चिकित्सीय मातृत्व अवकाश पर हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगढ में सर्जन और बेहोशी के डॉक्टर नहीं होने से सिजेरियन ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें