फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर अब करेंगे आंदोलन

Sun, 27 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टैंकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं डीलर की इंडियन आयल कारपोरेशन के गेट पर स्थित डीलर कार्यालय में शनिवार की सुबह हुई बैठक में ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस दौरान समस्याओं के समाधान न होने आंदोलन की चेतावनी दी गई। ठंड के कारण टैंकरों में पेट्रोल और डीजल कम होने पर चिंता जताई गई।

वक्ताओं ने कहा कि ठंड में ट्रांसपोर्टरों को विशेष समस्या झेलनी पड़ रही है। टैंकरों से विभिन्न स्थानों पर डीजल और पेट्रोल तापमान में गिरावट के कारण पंद्रह से बीस लीटर तक कम हो जा रहा है।

यही नहीं टर्मिनल से भी 15-20 लीटर तेल कम दिया जा हरा है। कंपनी के स्थानीय अधिकारियों से इस समस्या के बावत कई बार ध्यान दिलाया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि स्थानीय उपमहाप्रबंधक की लापरवाही के कारण अन्य अधिकारी भी समस्याओं के प्रति लापरवाह हैं। स्थिति यह है कि गाड़ी के ड्राइवरों को पंप पर कोई समस्या होती है तो कोई अधिकारी फोन नहीं उठाता है।

 प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि एक बार फिर समस्याओं को स्थानीय उपमहाप्रबंधक के सामने उठाया जाएगा। यदि इसके बाद भी समस्या का निधान नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा।

लखनऊ स्थित उच्चाधिकारियों को भी समस्या के बावत जानकारी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में मोहम्मद यासीन उर्फ डब्बल, मधु राय, मुहम्मद सईद, मुहम्मद रूस्तम, शेख अलीम, इस्तेहार  विजय, इमरान आदि मौजूदर थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें