फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जल रहे ट्रांसफार्मर, गिर रहे तार, विभाग को दुर्घटना का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर विद्युत तार और ट्रांसफार्मर दुर्घटना का डर है। रोजाना कहीं न कहीं तार टूट कर गिरते रहते है। ट्रांसफार्मरों से चिंगारी निकलती रहती है। बिजली विभाग नए तार और खंभे लगा रहा है लेकिन उसकी गति धीमी है। जिले में करीब 10 करोड़ रुपये से बिजली के जर्जर तारों और खंभों को बदलने का कार्य चल रहा है। एबीसी केबल लगाए जा रहे हैं। लोड बढ़ने पर नए लगाए गए एबीसी तार भी गलकर टूट रहे हैं। ट्रांसफार्मरों को समय से बदला नहीं जा रहा है।कई कस्बों व गांवों में आज भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई स्थानों पर तो सड़क के किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर से खतरे का डर है।
विज्ञापन

इलिया कस्बे का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते खराब होता रहता है। बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदलने की बजाए उसकी मरम्मत करके काम चला रहा है।

चंदौली नगर पंचायत के शंकर मोड़ के समीप चंदौली-धरौली मार्ग के बीचोबीच कई माह पूर्व वैकल्पिक ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसकी शिकायत नगरवासियों ने एक सप्ताह पूर्व संबंधित अधिकारियों से की तो जवाब मिला कि ट्रांसफार्मर को हटाकर पुराने ट्रांसफार्मर को ठीक कर लगवा दिया जाएगा।
सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर पटेल ने बुधवार को सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की। बताया कि पड़ाव क्षेत्र के मन्नापुर-गोविंदपुर का ट्रांसफार्मर विगत आठ दिनों से खराब है। टांडाकला ग्रामसभा 100 केवी का ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहा है। सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने टांडाकला और सोनबरसा के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया था लेकिन कुछ हुआ नहीं।
विज्ञापन



नई केबल में लगी आग
कंदवा। कोरमी गांव में मंगलवार की रात एक सप्ताह पूर्व लगाई गई नई एबीसी जलने लगी और टूट कर गली में गिर गई। ग्रामीणों ने अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। गांव में पिछले एक सप्ताह पूर्व पुराने जर्जर तारों को बदल कर उसकी जगह एबीसी केबल लगाया गया। मंगलवार की रात करीब नौ बजे गांव में लगी केबल जलने लगा। जब तक आपूर्ति ठप हुई तब तक दो खंभों के बीच की केबिल तेज आवाज के साथ जलकर जमीन पर गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। आपूर्ति बंद होने के बाद जमीन पर लगी आग को ग्रामीणों ने पानी डालकर बुझाया।

कोट........
बिजली के जर्जर तारों व खंभों को बदलने वाली कार्यदाई संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी विभागीय अधिकारियों को गड़बड़ी होने पर तत्काल दुरूस्त कराने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने पर उन्हें बदल दिया जा रहा है। ओमप्रकाश, अधीक्षण अभियंता, चंदौली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें