एसपी आदित्य लांग्हे ने बुधवार को छह थानों के उप निरीक्षकों और तीन चौकी प्रभारियों को स्थानांतरित किया। इसके अलावा साइबर सेल में उप निरीक्षक वैभव मिश्र की तैनाती और संजय कुमार मिश्र को नक्सल सेल का प्रभारी बनाया गया। कृष्ण कुमार उपाध्याय को धानापुर क्षेत्र के भदाहूं कांधरपुर चौकी का प्रभारी और मनोज तिवारी को नौगढ़ थाने के चंद्रप्रभा चौकी प्रभारी के तौर पर तैनात किया गया।
राजेश गिरी को इलिया थाने के कस्बा चौकी का प्रभार सौंपा गया। इनके अलावा बबुरी थाने में हरदेव मौर्य और गुलाम हसन को, चकिया में इंद्रमणि यादव को, अलीनगर में राजेश कुमार राय को, चंदौली यज्ञ नरायन यादव और अरूणेश राय को, कंदवा थाने में दिनेश मिश्र, सकलडीहा थाने में लक्ष्मी कांत मिश्र की उप निरीक्षक के पद पर तैनाती की गई।