फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनें रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बेंगलुरू जाने वाले यात्री ध्यान दें। दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के बापटला स्टेशन पर तीसरी लाइन बिछाने के लिए मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से इस रूट की कई स्पेशल ट्रेनों केा अलग अलग दिन निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा के पहले जानकारी लेने की जरूरत है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से लगातार यात्री सुविधाओं को ब़ढाया जा रहा है। इसी क्रम में विजयवाड़ा रेल मंडल के बापटला स्टेशन पर तीसरी लाइन बिछाई जारही है। इस वजह से इस रूट की ट्रेनों को निरस्त किया गया है। तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में विस्तार होने के कारण अधिक गाड़ियों का संचालन होगा। गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा। कहा कि दो और नौ अक्तूबर को डाउन केएसआर बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल, चार और 11 अक्तूबर को दानापुर -केएसआर बेंगलूरु स्पेशल निरस्त रहेगी। इसी तरह तीन को अप जबकि पांच को डाउन दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु स्पेशल नहीं चलेी। 28 सितंबर और पांच अक्तूबर को अप और तीस सितंबर और सात अक्तूबर को डाउन दानापुर एसएमभीवी बेंगलूरु स्पेशल रद्द रहेगी। इसी तरह चार अक्तूबर को अप और 29 सितंबर व छह अक्तूबर को डाउन दानापुर-एसएमभीवी बेंगलूरु स्पेशल नहीं चलेगी। दानापुर से एक, दो, आठ और नौ अक्तूबर को जबकि एसएमभीवी बेंगलुरू से तीन, चार, दस और 11 अक्तूबर को एसएमभीवी, बेंगलूरु-दानापुर स्पेशल नहीं चलेगी।
विज्ञापन


-
अब 25 अक्तूबर तक मोहम्मदगंज की जगह कोसियारा में रुकेंगी अप की ट्रेनें
अब 25 अक्तूबर तक मोहम्मदगंज की जगह कोसियारा में रुकेंगी अप की ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप की ट्रेनें अभी नहीं रुकेंगी। 25 अक्तूबर तक अप की ट्रेनें मोहम्मदगंज की जगह कोसियारा स्टेशन पर रुकेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आधारभूत संरचना के विकास कार्य के मद्देनजर पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गढ़वा रोड और जपला रेलखंड पर स्थित मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से वापस लिया गया था। इसे अब बढ़ाते हुए 25 अक्तूबर तक किया गया है। इन ट्रेनों का मोहम्मदगंज के बदले इसके निकटस्थ कोसीआरा स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें