फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोहरे के कारण रेंग कर चली ट्रेनें, इंतजार में बैठे रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार मानो थम सी गई है। यही कारण है कि ट्रेनेें घंटों देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को बिकानेर से हावड़ा जा रही बिकानेर हावड़ा एक्सप्रेस 26 घंटे की देरी से चली। इसी तरह अप और डाउन की महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों विलंब से चली।
विज्ञापन

शुक्रवार को डाउन में पटना जनता एक्सप्रेस सवा घंटे, पुणे पटना एक्सप्रेस एक घंटे, ओडिसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छह घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, जियारत एक्सप्रेस दो घंटै, सीमांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चली। इसी तरह पंजाब मेल पांच घंटे, दून एक्सप्रेस छह घंटे,महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे,नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस पौन घंटे, तेजस राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, अकाल तख्त एक्सप्रेस सवा घंटे, भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस डेढं घंटे की देरी से चली। हिमगिरी एक्सप्रेस 11घंटे, मुंबई मेल सवा आठ घंटे, श्रमजीवी साढ़े तीन घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से चली। इसी तरह अप में आसनसोल वाराणसी मेमू एक्सप्रेस एक घंटे, शिप्रा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, विभूति एक्सप्रेस,साढे 23 घंटे, संघमित्रा एक्सप्रेस एक घंटै की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें