फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों को दी ट्रेनिंग 

Fri, 17 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
ट्रेनिंग लेते लेखपाल।
विज्ञापन
 सदर तहसील क्षेत्र में नियुक्त लेखपालों को तहसील सभागार में प्रशिक्षित किया जा रहा है। गुरुवार को तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने 72 प्रशिक्षणार्थियों को भूलेख, खसरा आदि की जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षण के बाद सरकारी कार्यों में पूरी पार्दशिता बरते का निर्देश दिया और कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी लेखपालों को क्षेत्र आवंटित हो चुका है, लेकिन सभी को लगभग एक वर्ष तक प्रशिक्षित किया जाता रहेगा। तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र में जाने से पहले सभी लेखपालों को अपने कार्य से सम्बन्धित पूरी जानकारी होनी जरूरी है। शासन के मंशा के अनुरूप कार्य हो सकेंगे। उन्होंने सभी को भूलेख, खसरा-खतौनी, भू-चित्र, मिलान खसरा, जिन्सवार की जानकारी दी। 
इसके अतिरिक्त सामान्य प्रशासन के तहत भू राजस्व संहिता, कलेक्शन मैनुअल, आईजीआरएस प्रणाली, लैण्ड मेरजमेंट के साथ ही धारा-24, 32, 38, 67, 98, 99 राजस्व संहिता, दैवीय आपदा, एनडीआरएफ, निर्वाचन, मतदाता सूची पुनरीक्षण के बारे में बताया। नवनियुक्त लेखपालों ने भी अधिकारी से प्रश्न पूछ अपनी जिज्ञासा शांत की। तहसीलदार ने कहा कि सभी लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें