फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी का एसी फेल होने पर नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 22 Jul 2019 09:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडुआडीह से रांची जा रही डाउन 18612 वाराणसी रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच का एसी फेल होने से नाराज यात्रियों ने शनिवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर चेन पुलिंग कर खूब हो हल्ला किया। बाद में आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीम ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। यात्रियों की मांग पर इलेक्ट्रिक विभाग का एक इंजीनियर साथ में गया। इस हंगामे की वजह से ट्रेन एक घंटे की देरी से आगे के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन


रांची इंटरसिटी अपने निर्धरित समय शाम साढ़े चार बजे से आधे घंटे की देरी से शाम पांच बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही एसी थ्री कोच बी-1 के यात्रियों ने एसी न चलने की शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। निर्धारित ठहराव के बाद सिग्नल होते ही ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। प्लेटफार्म पर उतर कर यात्रियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम ने चेक किया लेकिन एसी की मरम्मत नहीं हुई। इस पर यात्रियों ने कोच को हटाकर दूसरा कोच लगाने की मांग की। बाद में इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ट्रेन चलने पर एसी चलने लगेगा। यही नहीं एक इंजीनियर को कोच में साथ भेजने की बात कही। इसके बाद यात्री शांत हुए और एक घंटे की देरी से शाम छह बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें