फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेलर ने सूरन लदी पिकअप पर मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
चंदौली में दुर्घटना के बाद पिकअप के केबिन में फंसा चालक। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के पास शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सूरन लदी पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक पंकज चौधरी (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक का शव उसमें फंस गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
बिहार निवासी पंकज चौधरी पिकअप में सूरन लादकर बनारस जा रहा था। जसौली गांव के पास हाईवे पर पीछे से आए ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक के शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
चंदौली कोतवाली प्रभारी विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि हादसे में पिकअप चालक की मौत हुई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें