पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के निर्देश पर यातायात विभाग की तरफ से बुधवार को यातायात उपनिरीक्षक आशीष सिंह के नेतृत्व में नगर के सकलडीहा सघन तिराहे और दरौली मोड़ के समीप यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। दो पहिया वाहन चालकों को सदैव हेलमेट व चार पहिया वाहन सवारों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान 150 वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।
इस संबंध में यातायात प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि यातायात जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वाहन चालकों से सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की अपील की गई। वहीं लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने को कहा गया। बताया कि चालकों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए विभाग की तरफ से समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रामप्रवेश सिंह, शिवचंद सिंह, राजेश, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।