फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे यातायात नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। इसके लिए परिवहन और यातायात पुलिस जिले के विद्यालयों के बच्चों को जागरूक कर शिक्षित करेंगी। आगामी 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या भयावह है। जिले में वर्ष 2023 में 15 नवंबर तक कुल 185 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें 125 लोगों की मौत हो गई। वहीं 85 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पिछले वर्ष भी लगभग यही आंकड़ा था। अभी शनिवार की रात अलीनगर थाना के समीप जीटी रोड पर वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती है। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष एक नवंबर से तीस नवंबर तक यातायात माह चलाया जाता है।
इस दौरान लोगों को जागरूकता के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं। यही नहीं यातायात नियमों का पालन न करने पर इस वर्ष नवंबर माह में 13514 वाहनों का हुआ चालान किया गया है। इसको देखते हुए अब यातायात विभाग नए सिरे से लोगों को जागरूक करने की योजना बना रहा है। इसके तहत पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा नियमों को शामिल करने की योजना बनाई गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इसकी पूरी तैयार की जा चुकी है। शासन का निर्देश मिलते ही इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में एआरटीओ सुरेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा। इसी क्रम में 15 से 31 दिसंबर तक जिले भर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में छात्रों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें