फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन महीने बाद टांडा-कैथी पीपा पुल पर आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। तीन महीने से बंद टांडा-कैथी पीपा पुल पर आवागमन रविवार को शुरू हो गया। पीपा पुल चालू होने पर लोगों को मार्कंडेय महादेव दर्शन-पूजन के लिए आवागमन करने में सहूलियत होगी। साथ ही जरूरी काम से जाने-आने वालों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


पीपा पुल शुरू न होने से क्षेत्र के 150 से ज्यादा नेमी भक्त दर्शन नहीं कर पा रहे थे। उन्हें लंबी दूरी तय करने मार्कंडेय महादेव दर्शन-पूजन के लिए जाना-आना पड़ रहा था। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान पुल पर लगाई गई लोहे की चादर 12 जनवरी को हटा दी गई थीं और पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया था। लोहे की चादर प्रयागराज महाकुंभ भेज दी गई थी। उस दौरान बताया गया था कि महाकुंभ के बाद लोहे की चादर प्रयागराज से मंगा ली जाएगी। उसके बाद पीपा पुल पर चादर बिछाकर आवागमन फिर से चालू कर दिया जाएगा। इस बीच फरवरी में महाकुंभ के समापन के बाद भी टांडाकला-कैथी पीपा पुल को चालू नहीं किया गया। इससे लोगों को लंबी दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा था। लोगों की मांग को देखते हुए चार दिन पहले पीपा पुल पर लगाने के लिए लोहे की चादर मंगा ली गई, लेकिन इसे लगाया नहीं गया। दूसरी तरफ धानापुर क्षेत्र के नगवां में पीपा पुल चालू कर दिया गया। टांडाकला-कैथी पीपा पुल चालू न होने से लोगो को मजबूरी में नाव से आवागमन करना पड़ा रहा था। लोगों की मांग को देखते हुए रविवार से पुल पर आवागमन शुरू हो गया। पुल पर आवागमन शुरू हो जाने से लोगों को अब लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें