चंदौली। यातायात पुलिस की ओर से नियमों की जानकारी देने के लिए नवंबर में यातायात माह चलाया चलाया गया लेकिन विभाग का ध्यान लोगों को जागरूक और जानकारी देने के बजाय चालान करने पर अधिक रहा। महीने भर में करीब सात लाख वाहनों का चालान काटा गया और 6.81 लाख का जुर्माना लगा। इसमें भी विभाग सिर्फ एक लाख का ही राजस्व वसूल सका है। वहीं इस माह में यातायात विभाग ने दो जागरूकता रैली तथा दस जगहों पर गोष्ठी का आयोजन किया। जबकि स्कूलों-कालेजों में 25 से अधिक गोष्ठियों और रैलियों का आयोजन किया जाना था।
सड़कों दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात माह आयोजित होता है। इसमें निंबध प्रतियोगिताएं, रैली और गोष्ठी के माध्यम से पुलिस और शिक्षा विभाग के लोग छात्रों को जागरूक करते हैं। साथ ही वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देने के लिए जगह-जगह पुलिस विभाग के लोग शिविर लगाते हैं। लेकिन इस बार यातायात माह में ऐसा नहीं किया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए दो बार रैली निकाली गई। जबकि स्कूल और कालेजों में केवल दस जगहों पर गोष्ठी लगाकर नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। हालांकि परिवाहन विभाग ने सनबीम स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित करके प्रतिभावान छात्रों को जरूर सम्मानित किया । यह जरूर है कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने वाहनों का चालान करने में पूरी ताकत लगा दी। नवंबर माह में कुल 5324 वाहनों का चालान करके 6.81 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। लेकिन जुर्माना जमा कराने में विभाग ने सुस्ती दिखाई। ऐसे में केवल एक लाख रुपये के कुछ अधिक की धनराशि राजस्व मिल पाई।
चंदौली। जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पाई है। कचहरी, पीडीडीयू नगर, सकलडीहा के सघन तिराहे, चकिया के शमशेर ब्रिज, पड़ाव पर लगने वाले जाम की समस्या जस की तस है। सड़कों पर वैसे ही अतिक्रमण है और पटरियों पर दुकानें सज रही हैं। वहीं पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग जहां-तहां वाहन खड़ा कर रहे हैं।
नवंबर माह में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन और आरटीओ के साथ विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर जाम को कम किया जाएगा। इस दौरान यातायात के नियम तोड़ने वाले 5324 वाहन चालकों पर 6.81 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसमें एक लाख से अधिक का राजस्व जमा कराया गया है।
गोपाल जी गुप्ता, यातायात प्रभारी
रिपोर्ट रविकांत सिंह
------------------------------------------------------
चंदौली। यातायात नियमों, हेलमेट लगाने, सुरक्षित यात्रा करने, अपनी लेन में चलने सहित अन्य नियमों की जानकारी एवं जागरूकता के लिए यातायात विभाग पूरे नवंबर महीने में यातायात माह चलाया। लेकिन विभाग का ध्यान लोगों को जागरूक और जानकारी देने के बजाय चालान करने पर अधिक रहा। महीने भर में करीब सात लाख वाहनों का चालाना काटा गया और 6.81 लाख का जुर्माना लगा। इसमें भी विभाग सिर्फ एक लाख का ही राजस्व जमा करा सका। वहीं इस माह में यातायात विभाग ने दो जागरुकता रैली तथा दस जगहों पर गोष्ठी का आयोजन किया। जबकि स्कूलों-कालेजों में 25 से अधिक गोष्ठी और रैलियों का आयोजन किया जाना था।
सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों को नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए यातायात माह आयोजित होता है। इसमें निंबध प्रतियोगिताएं, रैली और गोष्ठी के माध्यम से पुलिस और शिक्षा विभाग के लोग छात्रों को जागरुक करते हैं। साथ ही सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देने के लिए जगह-जगह पुलिस विभाग के लोग शिविर लगाते है। लेकिन इस बार यातायात माह में ऐसा नहीं किया गया। लोगों को जागरुक करने के लिए दो बार रैली निकाली गई। जबकि स्कूल और कालेजों में केवल दस जगहों पर गोष्ठी लगाकर नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। हांलाकि परिवाहन विभाग ने सनबीम स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित करके प्रतिभावान छात्रों को जरुर सम्मानित किया गया। यह जरुर है कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने वाहनों का चालान करने में पूरी ताकत लगा दी। नवंबर माह में कुल 5324 वाहनों का चालान करके 6.81 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। लेकिन जुर्माना जमा कराने में विभाग ने जरुर सुस्ती दिखाई। ऐसे में केवल एक लाख रुपये के कुछ अधिक की धनराशि राजस्व मिल पाई।
इनसेट
जाम और अतिक्रमण जस का तस
चंदौली। यातायात माह में ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के साथ ही जाम की समस्या से भी निजात दिलाने का संकट दूर नहीं हो पाया। कचहरी, पीडीडीयू नगर, सकलडीहा के सघन तिराहे, चकिया के शमशेर ब्रिज, पड़ाव पर लगने वाले जाम की समस्या जस की तस है। सड़कों पर वैसे ही अतिक्रमण है और पटरियों पर दुकानें सज रही हैँ। वहीं पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग जहां-तहां वाहन खड़ा कर रहे हैँ।
कोट..
नवंबर माह में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन और आरटीओ के साथ विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाम को कम किया जाएगा। इस दौरान यातायात के नियम तोड़ने वाले 5324 वाहनों के चालकों को 6.81 लाख का जुर्माना किया। इसमें एक लाख से अधिक का राजस्व जमा कराया गया है। गोपाल जी गुप्ता, यातायात प्रभारी
रिपोर्ट रविकांत सिंह