फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण कराएं व्यापारी

Fri, 07 Oct 2016 01:41 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जागरूकता पंजीकरण शिविर में रजिस्ट्रेशन कराते व्यापारी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने वाणिज्य कर विभाग में अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराये जाने हेतु व्यापारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वाणिज्य कर विभाग में अपने व्यवसाय का पंजीकरण कराकर विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के साथ ही परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। वे मुगलसराय के आईपी मुगल में गुरुवार को दोपहर वाणिज्य कर विभाग द्वारा आयोजित जीएसटी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने वाणिज्य कर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तहसीलों एवं औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 एवं 2 में भी कार्यशालाएं आयोजित कर क्षेत्र के व्यापारियों को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना लागू है जिसका प्रीमियम प्रदेश सरकार द्वारा भरा जाता है। जब व्यापारी वाणिज्य कर विभाग में अपने व्यापार का पंजीकरण कराते है तो उसी समय बीमा रजिस्ट्रेशन भी हो जाता है। व्यापारी के मृत्यु के 30 दिन के अंदर उनके परिवार के लोग वाणिज्य कर विभाग में दावा प्रस्तुत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें