फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन की मौत

Tue, 31 Jan 2017 01:09 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धीना थाना क्षेत्र के बघरी गांव के समीप सोमवार को दिन में साढ़े तीन बजे शव लेकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली बघरी गांव के समीप पलट गया। इसमें दबकर दो लोगों  की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल की जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। सभी मृतक एवती गांव के निवासी थे। वे लोग गांव की ही राधिका शर्मा (60) के शव का अंतिम संस्कार करने जिगना घाट जा  रहे थे कि बघरी गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
विज्ञापन

एवती गांव निवासिनी राधिका शर्मा (60) की बीमारी के बाद दोपहर मौत हो गई। करीब तीन बजे परिवार और गांव के लोग गांव के ही एक ट्रैक्टर से उनका  अंतिम संस्कार करने जिगना घाट जा रहे थे। बघरी गांव के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें तीन  लोग ट्राली के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दो लोग मनोज शर्मा (35) और योगामुनि शर्मा  (65) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सब्बल खरवार (40) गंभीर रूप से  घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे गांव के लोग सब्बल को लेकर कमालपुर स्थित  निजी चिकित्सालय पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पर रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें