फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेज बारिश से धंसी मालवीय पुल की पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में मंगलवार को पूरी रात रुक-रुक कर हुई बरसात से जलभराव की स्थिति हो गई है। तेज बारिश के चलते चंदौली को वाराणसी से जोड़ने वाले मालवीय पुल की दाहिनी पटरी धंस गई। चंदौली जिला अस्पताल, अलीनगर, मुगलचक में सड़कों पर जलभराव होने से लोग परेशान रहे। उधर, बरसात से छह कच्चे मकान भी गिर गए।
विज्ञापन

पड़ाव : मंगलवार की रात तेज बारिश से बुधवार को हर ओर जलभराव की स्थिति रही। मालवीय पुल पर पड़ाव की ओर से चढ़ाई के कुछ आगे चलने पर दाहिनी पटरी के नीचे की मिट्टी कटकर नीचे रोड तक पहुंच गई। नीचे आधार कुछ नहीं है। ऐसे में इसके और धंसने का खतरा बढ़ गया है। धंसी मिट्टी अवधूत भगवान राम के समाधि स्थल की ओर जाने वाले रास्ते तक पहुंच गई है। बारिश से पीडीडीयू नगर के महमूदपुर, अलीनगर, मुगलचक, नई बस्ती, कैलाशपुरी, रविनगर, काली महाल आदि मुहल्लों में जलभराव हुआ। कुछ घरों में भी पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। अलीनगर स्थित बिजली उपकेंद्र परिसर में भी पानी भर गया। रेलवे काॅलोनियों में भी सड़कों पर घुटने भर पानी भर गया। ड्यूटी पर जाने वालों को अधिक परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी रोजा कॉलोनी, यूरोपियन कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, लोको कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, डीजल कॉलोनी, मानसनगर में हुई।
चंदौली : नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार कमला नगर में बारिश से बल्लू और विजय का कच्चा मकान ढह गया। दूसरी ओर विजय कुमार के कराकटनुमा मकान की दीवार गिर गई। शहाबगंज : क्षेत्र के महडौर गांव में तीन रिहायशी मकान गिर गए। भुसीकृत पुरवा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी गिर गई। महड़ौर गांव में रामदुलार, महेन्द्र व मनोज राम का कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है। दुलहीपुर : क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव में बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया। इसमें तुलसी देवी (58) घायल हो गई। बेटे संतोष ने बाहर भग कर जान बचाई लेकिन तुलसी भागने के दौरान चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

वकीलों ने एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा पत्रक
तहसील के अधिवक्तओं ने तहसील परिसर के साथ चैंबर तक पानी पहुंचने पर विरोध जताया। एसडीएम और तहसीलदार को डेमोक्रेटिक बार की ओर से पत्रक देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। चेताया कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान मनोज पांडेय, नितिन तिवारी, दीनानाथ कुशवाहा, पंकज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें