फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की याद में नगर स्थित शहीद स्मारक परिसर में शहीद दिवस समारोह और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय राय, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह सहित विभिन्न पार्टियों के लोग शामिल हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किसी भगवान से कम नहीं हैं। इन्हीं के बलिदान के कारण देशवासी आजादी की सांस ले रहे हैं। सैयदराजा विधायक और भाजपा एमएलसी ने कहा कि 28 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में अमिट है। जब भी देश की आजादी की लड़ाई की चर्चा होगी, सैयदराजा के अमर शहीदों के बलिदानों को याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश पहले, राजनीति बाद में। इस मौके पर महेंद्र सिंह, रमाकांत सिंह, कैलाश सिंह, राजेश चौधरी, धर्मेंद्र तिवारी, देवेंद्र सिंह, परशुराम सिंह, राम सुधार सिंह, मंगला सिंह, अजय सिंह, राम निवास तिवारी, मधु राय, रमेश राय, शरद सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन समर बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें