राजदरी-देवदरी जलप्रपात एक बार फिर से अव्यवस्था का शिकार हो रहा है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने हाल ही में निरीक्षण के दौरान यहां स्नान, आग जलाने, खाना बनाने और नशीला पदार्थ लेकर अंदर आने पर सख्त रोक लगाई थी।
इसके बावजूद इन स्थलों पर धड़ल्ले से खाना पकाया जा रहा है। ज्यादातर लोग मांसाहारी भोजन पका रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। झरनों के किनारे शराब और नशीले पदार्थ लेकर आने की घटनाएं भी आम हो गई हैं।
आदेश लागू होने के शुरुआती दिनों में जरूर भीड़ कम हुई थी, लेकिन अब वन विभाग की लापरवाही का फायदा उठाकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
राजदरी जलप्रपात परिसर में पर्यटकों द्वारा बड़े पैमाने पर भोजन बनाने गैस सिलेंडर जलाकर मीट पकाने और अन्य भोज्य पदार्थ बनाने को लेकर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई गई है। अगर इस तरीके का मामला है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बी शिवशंकर, डीएफओ चंदौली
राजदरी जलप्रपात परिसर में पर्यटकों द्वारा गैस चूल्हा और मीट इत्यादि बनाने और पिकनिक मनाने का मामला संज्ञान में आया है। इस पर लेकर डीएफओ को निर्देशित कर दिया गया है। मौके पर जांच पड़ताल की जाएगी नियम तोड़ने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -चंद्र मोहन गर्ग, जिलाधिकारी चंदौली