फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी को बताया महान सेनानी

Tue, 31 Jan 2017 01:15 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। जगह जगह आयोजित गोष्ठियों में देश का महान सेनानी बताया गया।
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा कार्यालय में दो मिनट का मौन रख कर राष्ट्रपिता  श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में सहायक उपनियंत्रक नीरज मिश्रा ने बापू के जीवन पर प्रकाश  डाला। कार्यालय सहायक राजीव कुमार ने गोष्ठी का संचालन किया। कमलेश  तिवारी स्टाफ अफसर, अरविंद रस्तोगी स्टाफ अफसर, विजय कुमार दुबे, धर्म  प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। सहायक उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने कहा कि सबसे  बड़ी पूजा मानव सेवा है, जिसे नागरिक सुरक्षा की टीम द्वारा बखूबी निर्वहन  किया जा रहा है। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार सीएचसी में सोमवार  को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।  सर्जन डॉ.अशोक कुमार गांधी जी के चित्र पर मार्ल्याण किया। इस दौरान सनराइज  पब्लिक स्कूल में भी कुष्ठ रोग से पीड़ित रोगियों के उपचार में मदद करने के लिए प्रबंधक राजू पांडेय ने छात्रों को शपथ दिलाया। पड़ाव संवाददाता के अनुसार अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में कुष्ठ निवारण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. वामदेव पांडेय, कुष्ठ सेवा आश्रम की प्रधान चिकित्सिका डॉ. विद्या देशमुख, शिवप्रसाद गुप्त चिकित्सालय के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल श्रीवास्तव,जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. राहुल सिंह कुष्ठ रोग पर प्रकाश डाला।
चंदौली में जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके अपर जिलाधिकारी राजेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर दीप्ति देव यादव  उपस्थित रहे। स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय राजकीय महिला चिकित्सालय में चिकित्सकों व अस्पताल कर्मियों ने कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डा. रविशंकर, डा. राजेश, फार्मासिस्ट इंद्रजीत प्रसाद, सर्वेश राय आदि मौजूद रहे। सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें