फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि पर शौचालय

Tue, 24 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
नौघरा गांव में तालाब को पाटकर बनाया गया शौचालय।
विज्ञापन
क्षेत्र के नौघरा गांव में तालाब पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। यहां तक कि शौचालय तक बना लिया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत गत दिनों तहसील दिवस में भी की लेकिन आज तक मामले की  सुनवाई   नहीं हुई। 
विज्ञापन

पूर्व में ही सुप्रीम कोर्ट ने देश भ्र के तालाबों पर पर हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके नौघरा गांव में तालाब पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। गांव के बांके उपाध्याय, मोती उपाध्याय,  बब्बन उपाध्याय, रामवृक्ष यादव, नरेश यादव, राकेश यादव,  अनिल, विरेंन्द्र आदि ने बताया कि गांव के तालाब को पाट कर उस पर मवेशी बांधे जा रहे हैं तथा भूसा आदि रखा जा रहा है। इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की जा चुकी है। बावजूद इसके आज तक सुनवाई नही हो सकी है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तालाब को अतिक्रमण मुक्त कर सौंदर्यीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम सकलडीहा जवाहर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। आवश्यक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें