पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही 24 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। अधिकतर ट्रेनों को 31 जनवरी तक समय विस्तार दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए बढाया गया है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से चल रही ट्रेनों में छह जोड़ी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी। इन ट्रेनों का ठहराव एवं समय पहले की तरह रहेगा। ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अप टाटा छपरा स्पेशल ट्रेन को 29 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को चलेगी। वहीं डाउन में यह ट्रेन 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी। अप और डाउन उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एक फरवरी तक, बरौनी-एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी तक, अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी तक चलेगी। इसी तरह दरभंगा-जालंधर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन,सहरसा-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, दरभंगा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी तक चलेगी। सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 जनवरी तक, राजेंद्रनगर टर्मिनल-दुर्ग स्पेशल 31तक चलेगी। अप दरभंगा-मैसूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 तक प्रत्येक मंगलवार को और डाउन में यह ट्रेन 29 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसी तरह पाटलीपुर यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल एक फरवरी तक, पटना-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल ट्रेन अप में प्रतयेक बुधवार एवं रविवार को 31 तक तथा डाउन में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दो फरवरी तक संचालित होगी। महाबोधि एक्सप्रेस 31 तक, राजेंद्रनगर अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 29 तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल साप्ताहिक 30 जनवरी तक, जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल 28 तक, पटना जम्मूवती 31 तक चलेगी।