फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग, उल्लास और जोश के साथ मना नए साल का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वर्ष के पहले दिन नववर्ष का उल्लास युवाओं के सिर चढ़कर बोला। युवक-युवतियों ने पिकनिक मनाई और दिन भर दावतों का दौर चला। लोगों ने एक दूसरे को दिन भर बधाई दी। घरों में भी युवाओं ने सुबह परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और एक दूसरे को बधाई दी। बाद में दोस्तों को बधाई दी और एक दूसरे को उपहार भी दिए। वहीं जिले के पर्यटन गुलजार रहे तो मंदिरों और गुरुद्वारे में भी साल के पहले दिन लोगों ने मत्था टेका। वर्ष 2020 में कोरोना ने लोगों को कटु अनुभव दिए। लंबे समय तक लोग घरों में कैद रहे। ऐसे में नए वर्ष ने लोगों को मुस्कुराने का मौका दिया। इसका लोगों ने जमकर लुत्फ भी उठाया। बृहस्पतिवार से ही लोग नए वर्ष के जश्न में डूब गए थे। आधी रात के वक्त खूब आतिशबाजी कर नए वर्ष का इस्तकबाल किया। शुक्रवार की सुबह उम्मीदों की नई किरन लेकर आया। ठंडी के बावजूद धूप खिली रही, जो उल्लास को और बढ़ा दी। युवाओं में अधिक जोश दिखा। सुबह जागने के बाद घर वालों को बधाई दी। वहीं बड़े बुजुर्गो का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बाद में दोस्तों, परिचितों को मुबारकबाद दी। स्नान ध्यान के बाद युवाओं की टोली पिकनिक पर निकल गई। जो दूर नहीं जा सके, उन्होंने होटल रेस्टूरेंट में पहुंच कर दावत उड़ाई। घरों में भी पकवान बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें