फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुंबई के लिए टिकट की मारामारी, एक महीने से ट्रेनों में सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सहालग का सिलसिला खत्म होने के बाद भी मुंबई जाने वाली ट्रेनों मेंं टिकट के लिए मारामारी जारी है। एक माह पहले लिए गए टिकट भी कन्फर्म नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, कई लोग पिछले 10 दिनों से भोर में स्टेशन पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं लेकिन उन्हें तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है। यही हाल, दक्षिण भारत, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का है। ऐसे में लोग दलालों के चक्कर काट रहे हैं। रेल प्रशासन यात्री सुविधाएं लगातार बढ़ाने का दावा कर रहा है लेकिन टिकट की मारामारी से राहत नहीं मिल रही। दशहरा, दीपावली और छठ के बाद सहालग का समय भी खत्म हो गया है लेकिन ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी मुंबई जाने वालों को हो रही है। इस समय मुंबई रूट पर सात से आठ ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें साप्ताहिक और सुविधा ट्रेनें भी शामिल हैं। पिछले एक माह से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लोगों को सीट नहीं मिल रही है। एक माह पहले रिजर्वेशन कराने के बाद भी टिकट कन्फर्म नहीं हो रहा है। यही नहीं, तत्काल बुकिंग के लिए रात से लाइन में लगने के बाद भी टिकट नहीं मिल रहा। यही हाल चेन्नई जाने वाली ट्रेनों को लेकर भी है। इस रूट पर भी ट्रेनों की संख्या कम है। दिल्ली और हावड़ा रूट पर ट्रेनों की संख्या अधिक है, इसके बावजूद आसानी से टिकट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें