नौगढ़। विभिन्न देशों की यात्रा कर लखीमपुर खीरी से आए चार पर्वतारोहियों का दल शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज नौगढ़ पहुंचा। यहां प्रधानाचार्य मुकेश केसरी ने उन्हें सम्मानित किया। दल के सदस्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक जयप्रकाश से मुलाकात की। प्रशासन की ओर से उनको तीन दिन तक जिले में रुकने का निमंत्रण दिया गया। दल के सदस्य स्कूल-कॉलेज में जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। दल में अवध बिहारी लाल, महेंद्र प्रताप, गोविंद नंद, जितेंद्र प्रताप शामिल हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल शक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। यह दल 39 जिलों में भ्रमण कर चुका है। अवध बिहारी ने बताया कि उनके दल ने 2001 में यात्रा शुरू की थी। टीम 11 देशों की 439000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुकी है।