फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गरज-चमक के साथ हुई बारिश, 50 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं

विज्ञापन
चकिया तिराहे पर हो रही बारिश। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिनभर की गर्मी के बाद बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। शाम करीब पौने सात बजे तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर बाद गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बनी रही। शाम होते ही आसमान में बादल छा गए और हवा की रफ्तार बढ़ गई। बारिश शुरू होते ही सड़क पर आवागमन कर रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। तेज बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। बाजारों में भी कुछ देर के लिए चहल-पहल कम हो गई। जरूरी काम से निकले लोगों ने दुकानों और अन्य स्थानों की शरण ली। बारिश थमने के बाद लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की वापसी के बाद दक्षिण-पश्चिमी भाग से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रही पुरवा हवाओं की शुष्क पछुआ हवाओं के साथ प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप जिले में बारिश हुई। इस दौरान करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने के बाद इनमें प्रभावी कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें