फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के झोंको संग उठे छप्पर व टीन शेड

Sun, 08 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दो दिनों तक आसमान में छाये रहने के बाद शुक्रवार की रात बादल बरसे। तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हुई बारिश से गर्मी का पारा तो कुछ कम हुआ लेकिन इससे व्यापक नुकसान भी हुआ। तेज हवाओं की वजह से सौ से अधिक मड़हों के छप्पर उड़ गए वहीं आधा दर्जन मकान गिर गए। जगह जगह बिजली के पोल टूट गए। छत गिरने और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। वहीं लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की क्षति हुई है।
विज्ञापन

पूरे अप्रैल तपने के बाद पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए। शुक्रवार की रात करीब एक बजे तेज हवाएं चलने लगी और वह आंधी में तब्दील हो गई। इसके बाद गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं से जगह जगह लगे होर्डिंग, बैनर और गुमटियों के साथ-साथ जगह जगह झोपड़ियों के छप्पर उड़ गए।
कुरहना गांव में रामधनी सिंह का मकान आधी रात को तेज आंधी की वजह से ध्वस्त हो गया। घर में सोई रामधनी की पत्नी और दो बच्चे उसमें दब गए। आस पास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां सभी की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। कैली गांव में संकठा निषाद के घर के पास खंभा टूट कर गिर गया। धानापुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के बभनियावं गांव में सुरेश राम के इंदिरा आवास पर लिप्टस का पेड़ गिरने से उनका मकान ध्वस्त हो गया। संयोग ही था कि तेज आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य बाहर आ गए थे और उनकी जान बच गई। घटना में गृहस्थी का पूरा सामान भी जमींदोज हो गया।
विज्ञापन

कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ककरैत गांव में सनोहर की दो झोपड़ी और एक गुमटी, सोनू गुप्ता की की एक गुमटी पुलिया से बीस फीट नीचे खाई में पलट गई। इसी तरह करीमुद्दीन की झोपड़ी, रमाशंकर की टीन शेड, अदसड़ गांव में बसंत शर्मा का टीन शेड उड़ गया। भोलापुर, डिग्घी, भतखरी, तेल्हड़ा आदि गांवों में तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 सुभाषनगर में घर की दीवार गिरने से जूही (22), सोनम (20), रोशनी (18) और राजू (14) आदि दब गए। चीख पुकार सुनकर एकत्र हुए लोगों ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इसी वार्ड में एजाज अली का मकान गिरने से एजाज की पत्नी रूबी (33) और पुत्र हसन अली (12) जख्मी हो गए। चहनियां में भगवानपुर मोड़ के पास रास्ते पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं महुअरिया में दीवार गिरने से मोहन गुप्ता और विनीत गुप्ता जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें