फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अलग-अलग भार वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
चकिया में बॉ​क्सिंग चैंपियन​शिव में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
चकिया। डालिम्स सनबीम स्कूल चकिया में चल रही अंडर-17 बालक सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को अलग-अलग भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने तेज पंच, बेहतर फुटवर्क और मजबूत डिफेंस के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली।
विज्ञापन

46-48 किग्रा भार वर्ग में कृष्णा गुप्ता, नकुल प्रताप सिंह, सत्यम कुमार राय, कार्तिक जायसवाल, लक्ष्यदीप लाल और युवराज कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया। 48-50 किग्रा में अभयराज सिंह, श्रेयांश शर्मा, कौस्तुभ श्रीवास्तव, प्रंजल, हिमांशु यादव और अंश यादव ने मुकाबला किया।
वहीं, 50-52 किग्रा में आदर्श कुमार राय, आदित्य पार्थ, अंकित सिंह, शिज पाल और याहम कुमार तथा 52-54 किग्रा में अथर्व रावत, रोनित द्विवेदी, राम कृपाल सिंह, प्रियांशु यादव, मनु प्रताप सिंह और दर्श श्रीवास्तव ने दमखम दिखाया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक डॉ. विवेक प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या स्मिता जैन, रॉबिन सिंह, शशि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें