फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंगलसूत्र का लॉकेट उड़ाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा में महिला को बातचीत में उलझाकर मंगलसूत्र का लॉकेट चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का लॉकेट भी बरामद किया है। तीनों आरोपी बिहार की रहने वाली हैं। पुलिस ने बुधवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महमूरगंज, वाराणसी निवासी अनुराधा सोनकर 16 सितंबर को भांजे के जन्मदिन में शामिल होने बस से बिछड़ी आई थीं। परमार कटरा में सामान खरीदने के बाद वह टोटो से चकिया तिराहे पहुंचीं। वहां भाई की दुकान पर उतरने के बाद भाई ने उनके गले में मंगलसूत्र का लॉकेट गायब देखा। महिला ने बताया कि टोटो में सवार तीन महिलाओं ने बातचीत में उलझाकर उनका लॉकेट चोरी कर लिया था।
मामले में मंगलवार को मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर जीटीआर ब्रिज के पश्चिमी सिरे पर पुलिस कॉलोनी के पास रेलवे पटरी किनारे मंदिर के पास से तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान दुर्गा देवी निवासी दोहरा, बिहिया, आरा, नैना देवी निवासी अकोड़ी विदेशी टोला, रोहतास और देवपरी निवासी काली माई धरारा, बिहिया, आरा, बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी के अनुसार पूछताछ में महिलाओं ने करीब 10-12 दिन पहले ई-रिक्शा में बैठी महिला को बातचीत में उलझाकर लॉकेट चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें