फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टनकुप्पा स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन वैगन बेपटरी, 12 घंटे रूट रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर धनबाद मंडल के कोडरमा-गया रेलखंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर मंगलवार की भोर में मालगाड़ी के तीन बोगी बेपटरी हो गए। जिससे धनबाद-पीडीडीयू रेल रूट बाधित हो गया। लगभग 12 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर सवा तीन बजे मालगाड़ी के कोच को पटरी पर लाकर यातायात बहाल किया गया। इस दौरान आसनसोन वाराणसी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। वहीं 11 ट्रेनों को पटना के रास्ते चलाया गया। इससे ट्रेनें घंटों देरी से चली। यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

आसनसोल से कोयला लेकर पीडीडीयू जंक्शन की ओर आ रही मालगाड़ी टनकुप्पा स्टेशन पहुंची थी कि भोर में सवा तीन बजे प्वाइंट संख्या 51/एबी अप लाइन पर मालगाड़ी के तीन वैगन के बेपटरी हो गए। जिससे अप लाइन बाधित हो गई और अप की ट्रेनें रुक गईं। सूचना मिलते ही खलबली मच गई। आनन-फानन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पहुंची। गोमो और गया से दुर्घटना राहत यान पहुंच गया और वैगन को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। घंटों मशक्कत के बाद दोपहर सवा तीन बजे मालगाड़ी की बोगियां पटरी पर आई और ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इससे पूर्व लाइन बाधित होने के कारण इस रूट की अप हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेष दून एक्सप्रेस, हावड़ा- कालका मेल, हावड़ा- गांधीधाम एक्सप्रेस, रांची- आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, हावड़ा- बीकानेर एक्सप्रेस, हावड़ा-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस,कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस, सियालदह आनंद विहार टर्मिनस, पूरी नई दिल्ली पुरषोत्तम एक्सप्रेस को को नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो-धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा-पटना-पीडीडीयू जंक्शन. के रास्ते चलाया गया। वहीं धनबाद-डेहरी ऑन सोन- धनबाद इंटससिटी और आसनसोल- वाराणसी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। आसनसोल और गया के बीच चलने वाली आसनसोल गया एक्सप्रेस अप में नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो जबकि डाउन में गया से चलकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो तक किया गया। ट्रेनों का मार्ग बदलने से यात्रियों को दिक्कत हुई। पीडीडीयू जंक्शन पर यात्री स्टेशन के बाहर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें