फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विद्यालयों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
बलुआ पुलिस की गिरफ्त में चोरी के सामान के साथ पकड़े गए चोर - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाने की पुलिस ने मंगलवार को रामपुर से चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से चोरी के कई सामान बरामद किए। पकड़े गए चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान सूरज कन्नौजिया, मुलायम व नीरज निवासीगण प्रभुपुर के रूप में हुई। बताया कि तीनों लोग विद्यालयों में चोरी करते थे। बताया कि 25 जुलाई को सकलडीहा थाना क्षेत्र के रैपुरा कंपोजिट विद्यालय से छह बैटरी, बड़ा स्टेपलाइजर, सीपीयू, माउस, की बोर्ड, धानापुर थाना क्षेत्र के जीयनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पांच सितंबर को आठ सोलर बैट्री, सोलर प्लेट को चुराया था। सभी सामान को कबाड़ियों के यहां बेचकर उससे मिले रुपयों को आपस में बांट लेते थ। पकड़े गए चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें