फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन वाहनों की आपस में टक्कर,टैंकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह तीन वाहन टकरा गए। हादसे में टैंकर चालक और खलासी केबिन में ही फंस गए थे। उनको किसी तरह बाहर निकाला गया। चालक की मौत हो चुकी थी और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


बिहार के गया जिले के नीमचक निवासी चालक सुधीर चौधरी (58) और खलासी राजकुमार (30) के साथ शुक्रवार की सुबह टैंकर में दूध लेकर वाराणसी जा रहे थे। उनके टैंकर के आगे और पीछे भी ट्रक चल रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक ट्रक के रुकने के कारण टैंकर जाकर उससे टकरा गया। पीछे का ट्रक भी टैंकर से टकरा गया। हादसे के बाद टैंकर बिलकुल दब गई और चालक और खलासी टैंकर के केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर नेशनल हाईवे के हेल्पलाइन की टीम व पुलिस पहुंच गई।
टीम ने केबिन में फंसे चालक सुधीर कुमार को बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल खलासी राजकुमार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घायल और मृत व्यक्ति के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें