फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुजफ्फपुर-पुणे स्पेशल, दुर्गियाना समेत तीन ट्रेनें रहीं निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोहरे के कारण ट्रेनों के निरस्त होने और विलंबित होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को अप मुजफ्फपुर-पुणे स्पेशल, डाउन दुर्गियाना और अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल समेत तीन ट्रेनें निरस्त रहीं। डाउनलाइन की अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल साढ़े चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन

सोमवार को रात आठ बजे तक डाउनलाइन की ओर जाने वाली बिकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे, गया-गुंटूर कुंभ मेला स्पेशल, नंदन-कानन, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। इसी तरह पटना-कचेगुड़ा स्पेशल फेयर कुंभ मेला स्पेशल पांच घंटे, आनंद विहार-भुवनेश्वर विकली सुपरफास्ट दो घंटे, योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस चार घंटे, विभूति एक्सप्रेस दो घंटे लेट रहे। इसी तरह अपलाइन की ओर जाने वाली बरकाकाना-वाराणसी साढ़े पांच घंटे, पटना-प्रयागराज कुंभ मेला स्पेशल तीन घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें