पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली तीन किशोरियों को पुलिस ने वाराणसी के नारद घाट से मिली है। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर किशोरियों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार किशोरियां 17 नवंबर को घर से स्कूल जाने के बहाने निकली थीं। इसके बाद वह घर नहीं लौटी । बाद में पुलिस ने शिकातकर्ता के सहयोग से किशोरियों की तलाश की। पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि घूमने के लिए वाराणसी चली गई थी। हालांकि किशोरियां इस बीच कहां और किस हाल में इस बारे में कुछ भी बताने से पुलिस कतराती रही। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि वाराणसी के नारद घाट पर किशोरियां मिलीं हैंं। संवाद